Monday, September 7, 2026

शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति की अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन, 19 जुलाई को प्रतिमा का भव्य अनावरण  

  • अध्यक्ष ने कहा कि तय तिथि पर भव्य प्रतिमा का अनावरण होगा

सिलचर के घुंघुर बाईपास पर स्थित चौक पर आगामी 19 जुलाई को सन 1857 की क्रांति के अग्रदूत, महान स्वाधीनता सेनानी अमर शहीद मंगल पांडेय के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाना है।

NEWS VIDEO

इस क्रम में 1 जुलाई, दिन मंगलवार की शाम को शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति ने अपने अस्थाई कार्यालय की शुरुआत की। कार्यालय चौक के पास बनाया गया है।

समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, कार्यकारी अध्यक्ष मानव सिंह सहित  राजेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष सुभाष चौहान, शिलकुड़ी चातला से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य श्रीमती सरस्वती रविदास, उपाध्यक्ष कंचन नुनिया, मीडिया प्रभारी योगेश दुबे, बिजय नुनिया, शरवन चौहान, आंचलिक पंचायत सदस्य जयलाल नुनिया,प्रकाश चौहान,अनिल दत्त, राम नारायण नुनिया, लक्षी नारायण ग्वाला, पंचम नुनिया व अन्य की उपस्थिति रही।

समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने कहा कि आगामी 19 जुलाई को अमर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरो से चल रही। प्रतिमा स्थापित करने में जो भी आवश्यक कार्य है, समय पर संपन्न हेतु अस्थाई कार्यालय बनाया गया है। प्रतिमा बनाने के लिए कोलकाता में एडवांस रुपया दे दिया गया है। मूर्तिकार ने यह भरोसा दिलाया है कि 11 जुलाई तक प्रतिमा सिलचर पहुंच जाएगा।

प्रतिमा कांस्य से बन रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि तय तिथि पर भव्य प्रतिमा का अनावरण होगा। सभी के सहयोग से यह शुभ कार्य संपन्न होगा। इस दौरान एक संक्षिप्त बैठक में अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में प्रमुख बिंदुओं पर महासचिव, कार्यकारी अध्यक्ष, पदाधिकारियों व सदस्यों से बातचीत की।

Popular Articles