Monday, September 7, 2026

शिक्षक दिवस पर विधायक कौशिक राय ने शिक्षकों को भेंट किया उपहार 

 

लखीपुर क्षेत्र के विधायक कौशिक राय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रत्येक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बधाई एवं उपहार दिया। विधायक राय ने गत कल शिक्षक दिवस दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के हर शिक्षण संस्थान के शिक्षकों को यह शुभकामना संदेश भेजकर शिक्षकों का दिल में एक अच्छी जगह बनाई है।

लखीपुर शिक्षा प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महबुब आलम लश्कर और महासचिव दीपक कुमार धुबी ने कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी विधायक ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया है।

उन्होंने विधायक कौशिक राय के प्रति आभार व्यक्त किया, परिसीमन के बाद बने लखीपुर विधानसभा क्षेत्र की हर शिक्षक व शिक्षिका को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर विधायक राय से बधाई और उपहार मिले। विधायक की इस पहल से शिक्षक समाज काफी खुश है और विधायक की सराहना की।

चंद्रशेखर ग्वाला 

Popular Articles