- लखीपुर के तिलका नतुन बस्ती की घटना
कछार जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलका नतुन बस्ती की एक एलपी स्कूल में पांचवी की छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक शिक्षक पर छात्रा को डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण का आरोप है। परिजनों की ओर से हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार एलपी स्कूल के सहायक शिक्षक शमीन अहमद चौधरी ने पिछले कुछ दिनों से स्कूल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ शारीरिक शोषण की बात स्वीकार कर ली है। घटना मंगलवार की है, जब छात्रा रोते हुए स्कूल से घर गई और अपने अभिभावक को इसकी जानकारी दी। पीड़ित छात्रा के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी।
बुधवार को, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्य कुछ स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ सहायक शिक्षक शमीन अहमद चौधरी से इस बारे में पूछताछ करने स्कूल गए, लेकिन आरोपी शिक्षक पहले तो अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया। बाद में जब लोगों ने हंगामा किया, तो सच्चाई स्वीकार कर ली। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तुरंत लखीपुर थाने को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सहायक शिक्षक समीम अहमद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। बाद में, बच्ची के अभिभावक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में बेहद आक्रोश है।
चंद्रशेखर ग्वाला


