Friday, October 23, 2026

असम के श्रीभूमि जिले में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़ वापस भेजे गए, मेघालय में भी धरे गए तीन बांग्लादेशी  

पिछले सात महीनों में 330 घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा चुका है

असम के श्रीभूमि जिले से पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया गया। पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान अब्दुल्ला, अंसारुल्ला, रोशीद अहमद, मोहम्मद कलीम मुल्ला और हैप्पी शेख के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ• हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पिछले सात महीनों में 330 घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा चुका है । उनकी सरकार घुसपैठ मुक्त असम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन दोनों भारत बांग्लादेश की उत्तर पूर्वी राज्यों से लगती 1,885 किमी की सीमा पर बीएसएफ निगरानी तेज कर दी है। वहीं असम पुलिस भी सीमा पर सख्ती बरत रही है।

डावकी में पकड़े गए तीन बांग्लादेशी 

एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन में मेघालय के डॉवकी में तैनात बीएसएफ की चतुर्थ नंबर बटालियन के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, व्यक्तियों ने अपनी पहचान फारुक अहमद (37), मोहम्मद समीम (49 वर्ष), मोहम्मद सुशु मिया (39) बताई।

पकड़े गए व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डॉवकी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। बीएसएफ ने कहा कि सख्त निगरानी रख रहे है और अवैध गतिविधियों को रोकने और घुसपैठ के खिलाफ शून्य सहिष्णुता सुनिश्चित करने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा गश्त तेज कर दी है।

योगेश दुबे

Popular Articles