- एक हजार से अधिक लोगों को ठंडा जलजीरा आम नींबू का शरबत पिलाया
साहित्य मित्र संस्था, जो साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रभाषा एवं अग्रोहा अग्रवाल अग्रसेन प्रचारक संस्था, ने महीने भर शरबत सेवा का आयोजन किया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद भादवी अमावस्या को जलिंगा में प्रदीप कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक हजार से अधिक लोगों को ठंडा जलजीरा आम नींबू का शरबत पिलाया।
उपरोक्त संस्था के अध्यक्ष पत्रकार एवं साहित्यकार मदन सुमित्रा सिंघल- ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि तथा अग्रज सीताराम सिंघल- के निधन के बाद शरबत सेवा आरंभ की है जो भयंकर गर्मी में जारी रहेगी। उपाध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल, महासचिव बाबूल नारायण कानू महिला शाखा प्रभारी हीरा अग्रवाल शिलचर साहित्य मित्र सेवा संयोजक विकास सारदा ने सदैव सहयोग किया है जिससे चिकित्सा सेवा कावड़ सेवा पुराने कपड़े संग्रह करने के बाद वितरण का काम साल भर चलता है।
मदन सुमित्रा सिंघल


