Saturday, April 18, 2026

सिलचर : चिंकूरी बागान हाई स्कूल के छात्र पुस्तक मेले में घूमे और पुस्तकें खरीदें 

  • छात्रों में किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए पुस्तक मेले में ले जाया गया 

सिलचर के चिंकूरी बागान हाई स्कूल के छात्र आज असम पुस्तक मेले में घूमने गए। इसकी पहल विद्यालय की शिक्षिका सीमा सिंह राय और स्वप्ना दास ने की। वे उन्हें किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए पुस्तक मेले में ले गईं। कक्षा 8 के कुल 30 छात्र – छात्राएं मेले में आए।

  • VIDEO

उन सभी ने अपनी पसंद की किताबें खरीदें और बहुत खुश हुए। यह उनके लिए एक अलग अनुभव था क्योंकि वे दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं और गरीब परिवारों से हैं। मालूम हो कि सिलचर पुलिस परेड ग्राउंड में असम प्रकाशन द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा। विद्यालय की तरफ से इस पहल का छात्रों के अभिभावकों ने भी सराहा। चिंकूरी बागान हाई स्कूल की सहायक शिक्षिका सीमा सिंह राय ने इसकी जानकारी दी।

Popular Articles