पिता सत्यनारायण सारदा और बड़े भाई सुरेश सारदा श्रद्धांजलि सभा में रहे उपस्थित
सिलचर प्रेस क्लब में पत्रकार, युवा व्यवसायी तथा समाजसेवी स्व• संजय सारदा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । गत 3 जनवरी को कोलकाता में उनका निधन हुआ था। हार्ट के बीमारी थे, कोलकाता इलाज के लिए गए थे। सिलचर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी सत्यनारायण सारदा के पुत्र थे। स्व. संजय सारदा सत्य वार्ता नामक साप्ताहिक पत्रिका के कार्यकारी संपादक थे।

प्रेस क्लब में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभा में स्व. संजय सारदा के पिता सत्यनारायण सारदा, बड़े भाई व समाजसेवी सुरेश सारदा भी मौजूद थे। सिलचर प्रेस क्लब के महासचिव शंकर डे, विभिन्न संगठनों से जुड़े संजीव देवनाथ सहित जितेंद्र दास, पूर्वा सेन, कमल अधिकारी, मृदुला भट्टाचार्य, पापलू दास, गौतम तालुकदार, मोक्सदुल चौधरी, निर्मल आदि की उपस्थिति रही।
स्व. संजय सारदा के प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि पश्चात वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। स्व. संजय सारदा को याद किया गया। कम उम्र में संजय सारदा के निधन पर सभी ने दुख व्यक्त किया। प्रेस क्लब के महासचिव शंकर डे ने प्रतिवर्ष संजय सारदा के नाम से किसी एक पत्रकार को पुरस्कार देने की घोषणा की। अंत में एक मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए कामना की गई।


