- जब्त किए गए प्रतिबंधित कफ सिरप का मूल्य लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपये है
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस सिलसिले में कछार पुलिस एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस दल ने प्रतिबंधित एस्कूफ कफ सिरप की 21,600 बोतल जब्त किया।
- VIDEO
इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना के निवासी दो लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई है। मामला रंगपुर आउट पोस्ट की है। कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया और सिलचर-रंगपुर से डब्ल्यूबी 29 बी1996 नंबर के एक कंटेनर वाहन की तलाशी ली और वाहन के अंदर तेल टैंक से 21,600 प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए।

कंटेनर ट्रक कोलकाता से लामडिंग सिलचर रोड होते हुए त्रिपुरा की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान, वाहन से 36 (छत्तीस) लोहे के ड्रम बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक में एस्कफ कफ सिरप के 4 कार्टून थे (प्रति कार्टून 150 बोतलें), यानी कुल 21,600 (इक्कीस हजार छह सौ) कफ सिरप की बोतलें थी। इस घटना में शामिल 45 वर्षीय बप्पी हलदर और 42 वर्षीय तापस बिस्वास नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने बताया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित कफ सिरप का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रतिबंधित कफ सिरप बराक घाटी और त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अवैध पदार्थ पश्चिम बंगाल से लाया गया था और आगे की जांच जारी है। असम को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कछार पुलिस लगातार अभियान चल रखी है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कछार पुलिस की इस अभियान के लिए सराहना की है।


