Saturday, April 18, 2026

सिलचर में मुमुक्षु बहन सुश्री ज्योती बोथरा (पथारकान्दी निवासी) का दीक्षा अनुमोदना व अभिनन्दन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  • मुनि श्री प्रशान्त कुमार जी के सान्निध्य में जैन भवन सिलचर में कार्यक्रम का आयोजन 

मुनि श्री प्रशान्त कुमार जी के सान्निध्य में जैन भवन सिलचर में मुमुक्षु बहन सुश्री ज्योती बोथरा (पथारकान्दी निवासी) का दीक्षा अनुमोदना व अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि मुमुक्षु बहन की जैन भागवती दीक्षा दिनांक 03/11/2025 को परमागम रहस्य ज्ञाता,व्यसन मुक्ति प्रणेता आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी मःसाः व बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी मः साः के मुखारविंद से देशनोक (राजस्थान) में होना संभावित है।

इस अवसर पर मुनि श्री प्रशान्त कुमार जी,मुमुक्षु ज्योती बोथरा,पिताजी उत्तम बोथरा, विनोद बोथरा आदी के साथ सिलचर  जैन समाज कि संस्थाओं के पदाधिकारीगण मौजूद रहे,जिनमें जैन भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन,श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सांड, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष नवरतन चौपङा,जैन समिति के उपाध्यक्ष शुभकरण सिपानी,श्रीअखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्वोत्तर अंचल के उपाध्यक्ष सुशील कुमार कांकरिया,मुर्ति पुजक संघ के सुश्रावक जय कुमार बरङिया,श्री जैन ज्ञान श्रावक संघ के सुश्रावक प्रकाश चन्द दफ्तरी,समता महिला मंडल की मंत्री आरती सोनावत ने मंच को सुशोभित किया।

समता युवा संघ के अध्यक्ष धीरज गुलगुलिया भी उपस्थित रहे। सबसे पहले मंचासीन पदाधिकारियों का सुश्री सेजल धारीवाल व सुश्री प्राची सेठिया ने तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अभिनन्दन पत्र, मोमेंटो,साहित्य व शाॅल ओढ़ाकर मुमुक्षु बहन का अभिनंदन किया। मुनि श्री ने पधारकर सभा को संबोधित किया व मंगलाचरण से प्रारंभ करते हुए भागवती दीक्षा का महत्व बताया, मुनिश्री ने दीक्षार्थी बहन कि दीक्षा की अनुमोदना करते हुए मंगल कामना की।

अंत में मुनि श्री ने मंगल पाठ सुनाया। अन्य सभी वक्ताओं  ने दीक्षार्थी बहन को अपनी ओर से अनुमोदना करते हुए मंगल भावना प्रकट की। समता महिला मंडल की सदस्याओं ने स्वागत गीत व श्री साधुमार्गी जैन संघ के सह मंत्री धर्मपाल धारीवाल ने स्वागत भाषण रखा। इसके अलावा श्री संघ सदस्य, समता महिला मंडल व समता युवा संघ के सदस्यों के साथ अन्य सधर्मी भाई बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। श्री संघ अध्यक्ष विजय कुमार सांड ने दीक्षार्थी परिवार, मुमुक्षु बहन व उपस्थित सभी को धन्यवाद देते हुए इस समारोह कि समाप्ति की घोषणा की। अंत में मुमुक्षु बहन ने सबको मंगल पाठ सुनाया। कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल धारीवाल ने किया।

Popular Articles