-
राजदीप रॉय की रिपोर्ट
78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर करीमगंज जिले के दुल्लभछड़ा स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर,पारिसर में “मुल्क चलो आंदोलन” को शहीदों को नमन करते हुए तिरंगा झंडा फहराया गया। मुल्क चलो आंदोलन के केंद्र बिन्दु होने के कारण 2023 में करीमगंज जिला प्रशासन द्वारा सन 1903 में प्रतिष्ठित राम जानकी मंदिर को जिले का ऐतिहासिक स्थल घोषित किया गया था।

पिछले साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर,पारिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन करीमगंज जिला प्रशासन के निर्देश पर रामकृष्णनगर सर्कल के साथ “मुल्क चलो आंदोलन श्रद्धांजलि समारोह आयोजक समिति” द्वारा किया गया था। समारोह में देश के अनगिनत शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनमें मुलक चलो आंदोलन के हजारों गुमनाम नायक भी शामिल थे।

इस मौके पर दुल्लभछड़ा डेवलोपमेन्ट ब्लॉक के सहायक बीडीओ अरूप कुमार साहा, सीवीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य ब्रजगोपाल सिन्हा, राम जानकी मंदिर प्रबंधन समिति के संगठन महासचिव तथा मुल्क चलो आंदोलन श्रद्धांजलि समारोह आयोजक समिति के सह-संयोजक राजदीप राय सहित स्थानीय व्यक्तियों में कमल मारुती, प्रदीप बरुआ, जयप्रकाश उपाध्याय, बाबुल भौमिक एवं और भी स्थानीय नागरिकगण मौजूद थे।


