Sunday, April 19, 2026

‘स्वर्गीय दिनेश प्रसाद ग्वाला मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का हुआ आयोजन

असम चाय निगम के अध्यक्ष राजदीप ग्वाला रहे मौजूद

लखीपुर जिला खेल संघ मैदान में, ‘स्वर्गीय दिनेश प्रसाद ग्वाला मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का फाइनल मैच खेला गया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने इस खेल का आनंद लिया। लखीपुर जिला खेल संघ द्वारा आयोजित ‘दिनेश प्रसाद ग्वाला मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का फाइनल मैच लेनरुले एफसी और राइजिंग क्लब के बीच खेला गया।

लैनरुल एफसी ने कड़े मुकाबले में राइजिंग क्लब को 2 – 0 से हराकर जीत हासिल की। इस खेल के फाइनल मैच समारोह में मुख्य अतिथि लखीपुर पुलिस प्रमुख पार्थ प्रतिम दोआरा, आमंत्रित अतिथियों में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम, सिलचर के मानव-संसाधन एवं कार्मिक विभाग के उप महाप्रबंधक मनीष चंचल’ सीनियर नेशनल रेफरी देवेन शुक्लवैद्य, असम के सात बार के संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी फखर उद्दीन, शिव दुर्गा क्लब समन्वयक ललन प्रसाद ग्वाला, लखीपुर जिला खेल संघ चिप संरक्षक प्रदीप दे और लखीपुर जिला खेल संघ के अध्यक्ष राजदीप ग्वाला उपस्थित रहे।

फाइनल मैच में मुख्य रेफरी नवचंद्र सिंह एवं सहायक रेफरी ,बाबुल मुंडा और प्रेमजीत सिंह ने  मैच परिचालन किया। फाइनल मैच के बाद लखीपुर जिला खेल संघ के अध्यक्ष राजदीप ग्वाला ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद राशि सौंपी। लखीपुर जिला खेल संघ मैदान में स्वर्गीय दिनेश प्रसाद ग्वाला मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में फुटबॉल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles