Monday, September 7, 2026

स्व. दीनेश प्रसाद ग्वाला परिवार द्वारा 9 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं यज्ञ का आयोजन 5 जनवरी से

  • भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, वृंदावन के कथावाचक पंडित श्री अशोक देवाचार्य महाराज मुख्य आकर्षण के केंद्र

पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला परिवार पिछले वर्ष की भांति, इस वर्ष भी 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं यज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। पिछले वर्ष यह भव्य कार्यक्रम लखीपुर सह-जिला अंतर्गत पैलापुल स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया था।

इस वर्ष यह कथा एवं यज्ञ पालंगघाट स्थित ग्वाला के पैतृक आवास डुगरुबस्ती में होगा। श्री शिव महापुराण कथा एवं यज्ञ पांच से 13 जनवरी 2026 तक चलेगा। वृंदावन के कथावाचक पंडित श्री अशोक देवाचार्य महाराज के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। 13 जनवरी को पूर्णाहुति यज्ञ के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

जबकि पांच जनवरी सोमवार को भव्य कलश यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह कलश यात्रा सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश उठाएगी। प्रतिदिन सायं छः बजे से रात्रि नौ बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का प्रवचन होगा। ग्वाला परिवार की ओर से सितांशु ग्वाला सहित पुरे परिवार ने इस श्री शिव महापुराण कथा एवं यज्ञ में इलाके के शिव भक्तों एवं निवासियों को शामिल होने का अनुरोध किया है।

  • पूर्वोत्तर हलचल ब्यूरो

Popular Articles