Monday, September 7, 2026

हाइलाकांदी जिले के काटाखाल बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की गई जान, एक नाबालिग सहित तीन घायल

मृतकों में तीन एक ही परिवार के है, घायलों का एसएमसीएच में चल रहा इलाज

 

असम के हाइलाकांदी जिले के काटाखाल बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार तीन सदस्यों और एक चालक की मौत हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन की पहचान बदरपुर धर्मनगर बस्ती के एक ही परिवार के ब्रजगोपाल दास (60), उनकी पत्नी गोपा दास (55), भाई रामेंद्र नारायण दास (54) और ड्राइवर अजीत देबनाथ (34) हैं।

इसके अलावा एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गंभीर हालत में सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हाइलाकांदी शहर से करीब 26 किलोमीटर दूर एनएच 37 पर काटाखाल बाईपास के साद्दामपारा में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार से चल रही ईऑन और अल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर में हुआ। कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन सड़क किनारे स्थित पानी से भरे खेत में जा गिरी। घटना समय स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य किया, लेकिन अफ़सोस चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस को सूचना दी। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही हाइलाकांदी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर दफ्तर बरुआ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेखर ज्योति राय, काटाखाल पुलिस थाने के प्रभारी शुभम पाल सहित पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसके राय सिविल अस्पताल ले आया। बाद में शवों को परिवार को सौंप दिया।

उधर एसएमसीएच में घायलों को इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से सड़क हादसों को रोकने के लिए ठोस पहल हेतु मांग की। कहा गया काटाखाल बाईपास पर अक्सर गाड़ियां स्पीड के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क हादसे की शिकार  हो रही। जानमाल का खतरा बना रहता है। ऐसे में सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए।

शंकरी चौधुरी

Popular Articles