Friday, October 23, 2026

102 ग्राम हेरोइन जब्त

तीन बंदी 

नशीले मादक पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में कछार पुलिस ने कलाइन पुलिस स्टेशन अंतर्गत डिगोरखाल के अनुपम होटल के पास आईएसबीटी, सिलचर से आ रही और गुवाहाटी जा रही एक नाइट सुपर बस (दीप ट्रैवल्स) में तलाशी के दौरान नौ साबुन की डिब्बियों में लगभग 102 ग्राम हेरोइन जब्त।

इस सिलसिले में तीन लोग धरे गए, जिनके नाम बुलबुल अली लस्कर 2. रूमा बेगम और 3. बेबी बेगम लस्कर है। बरामद मादक पदार्थ को सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए तटस्थ गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि प्रतिबंधित पदार्थ जिरिबाम, मणिपुर से लाया गया है।

Popular Articles