Monday, September 7, 2026

 5.55 करोड़ मूल्य के 1.109 किलोग्राम हेरोइन जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार, कछार पुलिस ने चलाया अभियान 

  • कछार पुलिस की अभियान दल के गिरफ्त में जब्त मादक पदार्थ की खेप और तस्कर

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। एक विशेष इनपुट के आधार पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपने फेसबुक आईडी और एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस की इस अभियान के लिए सराहना की है। उल्लेखनीय है कि  सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर, कछार पुलिस ने सिलचर में एक सफल नशा विरोधी अभियान चलाया। एक वाहन को रोका गया और तलाशी के दौरान 1.109 किलोग्राम हेरोइन जब्त हुआ। इस सिलसिले में एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में जब्त हेरोइन की कीमत 5.55 करोड़ बताया गया। फिलहाल विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। कछार पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है। अभियान किस जगह चलाया गया और पकड़े गए व्यक्ति की पहचान साझा नहीं की गई है।

Popular Articles