- कान्हा श्रृंगार, छप्पन भोग एवं मनमोहन दरबार मुख्य आकर्षण
सिलचर, सोनाई रोड स्थित कन्हैयालाल – हेमलता सिंगोदिया के निवास पर धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। लड्डू गोपाल का श्रृंगार किया गया।
VIDEO
उनके दरबार को सजाया गया। छप्पन भोग लगाए गए। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने कान्हा की विधिवत पूजा – अर्चना, भजन कीर्तन किया। अंत में आरती उतारी गई। श्रीमती हेमलता सिंगोदिया ने बताया कि उनके घर पर बड़े हर्षोल्लास से नंदोत्सव मानतया गया। सिलचर की उनकी सहेलियां, सखी उत्सव में अपने घरों से लड्डू गोपाल के साथ पहुंची।
उन्होंने बताया कि उनके घर में उनका पोता हुआ है, उसके उलक्ष्य में यह नंदोत्सव मनाया। समाज की महिलाओं ने नाच गाना किया। मां यशोदा को बधाइयां तक दी गई। वह बहुत खुश है। कान्हा जी का दरबार अत्यंत मनमोहन था।


