सीमा पर मुस्तैद जवान
बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के अंतर्गत सीमा पर तैनात जवानों ने एक बार फिर चीनी तस्करी की घटना को विफल किया। इस सिलसिले में दो भारतीय नागरिकों को भी पकड़ा गया। एक महत्वपूर्ण अभियान में 4वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बांग्लादेश में तस्करी के लिए भारी मात्रा में चीनी से लदे तीन वाहनों को रोका और ईस्ट खासी हिल्स जिले के अंतर्गत लिंगखत सीमा क्षेत्र के पास 02 भारतीय नागरिकों को भी पकड़ा।
अभियान के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने लिंगखत सीमा क्षेत्र में 74,000 किलो चीनी से लदे तीन ट्रकों की पहचान की और उन्हें रोका। पूछताछ करने पर चालक चीनी की खेप से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। जब्त की गई चीनी और पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए पिनुरसला पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
Yogesh Dubey


