Monday, September 7, 2026

ABVP द्वारा जीसी कॉलेज, सिलचर को ज्ञापन सौंपने के बाद बी.कॉम 5वें सेमेस्टर (ऑनर्स) की फीस हुआ कम 

 

छात्रों की आर्थिक मदद करेगा जो कम आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं

गुरुचरण कॉलेज, सिलचर के प्रिंसिपल को ABVP सिलचर महानगर द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद, गुरुचरण कॉलेज के बी.कॉम 5वें सेमेस्टर (ऑनर्स) की सेमेस्टर फीस 5460 रुपये से घटाकर 4060 रुपये कर दी गई है (यानी 1400 की कमी)। ABVP का यह कदम  बी.कॉम 5वें सेमेस्टर (ऑनर्स) के छात्रों, खासकर उन छात्रों की आर्थिक मदद करेगा जो कम आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

यह कटौती इसलिए ज़रूरी थी क्योंकि असम विश्वविद्यालय सिलचर से संबद्ध अधिकांश कॉलेज  बी.कॉम 5वें सेमेस्टर (ऑनर्स) के लिए 4060 रुपये सेमेस्टर फीस ले रहे हैं। गुरुचरण कॉलेज प्रशासन ऐसी फीस ले रहा था जो ज्यादातर छात्रों के लिए अनुचित और चुकाना मुश्किल था। ABVP एक बार फिर छात्रों के पक्ष में खड़ी हुई और सुनिश्चित किया कि छात्रों द्वारा भुगतान की जाने वाली फीस उचित हो।

D Dwivedi

Popular Articles