Monday, September 7, 2026

जन्माष्टमी पर बजरंग दल ने निकाली बाइक रैली

डीजे के साउंड पर लोग थिरके

जन्माष्टमी पर बजरंग दल ने कछार जिले के अलग – अलग इलाकों में बाइक रैली निकली। भगवा कपड़े पहने बजरंगियों ने जय श्री राम, जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाए। इस क्रम में बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के बदरपुर – मासिमपुर गांव पंचायत इलाके में बजरंग दल और स्थानीय निवासियों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मासिमपुर बागान दुर्गा मंडप से एक शोभायात्रा के साथ भव्य बाइक रैली निकाली गई।

डीजे के साउंड पर लोग थिरके भी। इस रैली में बजरंग बली के विशाल होर्डिंग को सजा-धजा कर,जय श्री राम, जय श्री कृष्णा,जय बजरंग बली जयकारे लगे। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मासुघाट से डोलु बाजार पहुँचा, फिर वहां से वापस मासिमपुर बागान दुर्गा मंडप में आकर संपन्न हुआ।

बाइक रैली के दौरान गांव वासियों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर स्वागत करते दिखाई दिए, लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ था।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles