- इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 05671/05672 (गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनल-गुवाहाटी) की एक जोड़ी सेवा 28 अगस्त से 06 सितंबर, 2024 तक दोनों दिशाओं से दो फेरों के लिए जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
ये ट्रेनें मौजूदा सेवा के दिनों, समय और ठहराव के साथ चलेंगी। तदनुसार, ट्रेन संख्या 05671 (गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनल) स्पेशल 28 अगस्त और 04 सितंबर, 2024, बुधवार को गुवाहाटी से 15:00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल 8:50 बजे पहुंचेगी।वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05672 (आनंद विहार टर्मिनल- गुवाहाटी)स्पेशल 30 अगस्त और 06 सितंबर, 2024, शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23:45 बजे रवाना होगी और रविवार को गुवाहाटी 14:15 बजे पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन कामाख्या, रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, मालदा टाउन, भागलपुर, जमालपुर, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज होकर दोनों दिशाओं में चलेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए एक एसी थ्री टियर, आठ शयनयान और दस सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।
इस ट्रेन की सेवाओं में विस्तार से उन मार्गों पर अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को लाभहोगा। इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरण की जांच कर ले। एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
Yogesh Dubey


