-
किसी भी अफवाहों से बचने और उसके प्रति जागरूक रहने के दिए संदेश
किसी भी अफवाहों से बचने और उसके प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ कछार पुलिस प्रशासन ने सिलचर शहर में रूट मार्च किया। जिले के आयुक्त रोहन कुमार झा और पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता रोड मार्च का नेतृत्व किया। रोड मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, ट्रैफिक विभाग के अधिकारीयों व कर्मियों ने भाग लिया। लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो और अफवाहों के प्रति सजग एवं जागरूक रहे यह सन्देश प्रसारित किया गया। यह भरोसा दिलाया गया पुलिस हर समय साथ है।
Advertisement

सिलचर पुलिस परेड ग्राउंड से रोड मार्च शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों की परिक्रमा पश्चात पुनः वहीं आकर समाप्त हुआ। जिला आयुक्त झा ने कहा कि रोड मार्च रूटीन के तहत है। रोड मार्च करने के मुख्य संदेश जिला एवं पुलिस प्रशासन लोगों के साथ है, देना है। कानून – व्यवस्था मज़बूत है।
अफवाहों का शिकार न होने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक महत्ता ने कहा कि प्रशासन हर समय नागरिकों के साथ है, उन्हें सुरक्षा की कमी महसूस न हो, इसलिए यह मार्च निकाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों पर विश्वास कर घबराएं नहीं। अनजाने में अफवाहों को फैलाने में शिकार न हो जाए इसका ध्यान रखना होगा।
नागरिकों से अनुरोध किया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति हो, अफवाह या अन्य अपराध से जुड़े मामलों में लिप्त दिखाई देता है, तो इसकी सूचना पुलिस को देने पर उचित समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
Yogesh Dubey


