Wednesday, September 9, 2026

बांग्लादेशियों को भारत में अवैध प्रवेश की सुविधा प्रदान करने वाला दलाल गिरफ्तार 

बीएसएफ – मेघालय पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली सफलता

बांग्लादेशियों को भारत में अवैध प्रवेश की सुविधा प्रदान करने वाला बांग्लादेशी दलाल गिरफ्तार हुआ है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से सटे सीमा क्षेत्र से दबोचा गया है। उसकी पहचान बांग्लादेश के सुनामगंज जिले का निवासी मो. मिजान मियां ( 49 ) के रूप में हुई है।

आरंभिक पूछताछ में गिरफ्तार शख्स ने खुलासा किया है कि वह एक दलाल के रूप में काम करता है। बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध प्रवेश की सुविधा प्रदान करता है। बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर अंतर्गत 193वीं वाहिनी और मेघालय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में उसे पकड़ा गया है।

Advertisement

अभियान दल ने जंगल क्षेत्र में धरा है। उसपर तस्करी की गतिविधियों में भी शामिल होने का आरोप है। मो. मिजान मियां को को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए पीएस डांगर को सौंप दिया गया है। मालूम हो कि इन दिनों बीएसएफ सीमा सतर्क है।

बल के मेघालय फ्रंटियर अपने सभी बटालियन को मुस्तैदी के साथ सीमा निगरानी हेतु निर्देश दिया हुआ है। इसका लाभ भी बीएसएफ को मिल रहा। सीमाई इलाकों में तस्करी गतिविधियों में नियंत्रण पाया है। बीएसएफ पीआरओ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

Yogesh Dubey 

Popular Articles