एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
भाजपा ने कछार जिले में सदस्यता अभियान को शुरू किया । कछार भाजपा के जिला अध्यक्ष बिमलेंदु राय, लखीपुर के विधायक कौशिक राय, उधारबंद के विधायक मिहिर कांति सोम, सिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता नित्य भूषण दे, कछार जिला प्रभारी विश्वरूप भट्टाचार्य, सह प्रभारी अमरेश राय, झलक चक्रवर्ती आदि ने सदस्यता अभियान से संबंधित जानकारी साझा की।

इस मौके पर तीनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विधायक कौशिक राय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता से सदस्यता अभियान को सफल किया जाएगा। विधायक राय ने कहा कि भाजपा सरकार कभी भी झूठे वादे नहीं करती। जनता से किए सभी वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।
Advertisement

पचास – साठ साल पुराने समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार में हुआ। केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में चल रही सरकार जिम्मेदारियों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय, 2047 तक विकसित भारत, को साकार करने के लिए सामूहिक कोशिश की ज़रूरत है। विधायक दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम ने भी संबोधित करते हुए पार्टी सदस्यता अभियान को सफल करने में अपनी सहयोगिता का भरोसा दिया। पार्टी के सदस्य कैसे बने यह जिला अध्यक्ष राय ने समझाया ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा स्वच्छ राजनीति की । शांति, प्रगति और भारत उत्थान पर फोकस किया है । प्रदेश महासचिव कनाद पुरकायस्थ ने कहा, भाजपा लोकतंत्र के दायरे में रहकर देश हित में काम करने वाली पार्टी है । भाजपा का सदस्य बनना सबसे आसान है। बूथ स्तर पर अधिक सक्रियता से सदस्यता अभियान को सफल किया जाएगा।
झलक चक्रवर्ती ने भी सदस्य संख्या से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर तीन पूर्व विधायक क्रमशः दिलीप पॉल, अमर चंद जैन और किशोर नाथ, अमिताभ राय सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। पार्टी द्वारा कहा गया कि प्राइमरी सदस्यता अभियान जोरदार तरीके से चलाया जाएगा। किस प्रकार सदस्यता ग्रहण करना है, प्रक्रिया को बताया।
Yogesh Dubey


