16 वर्षीय एक लड़का बराक नदी में बहकर लापता है। घटना मंगलवार दोपहर समय अन्नपूर्णा घाट की है। भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए वह अपने मित्रों के साथ नदी नहाने चला गया। उसके अन्य तीन मित्र स्नान कर नदी किनारे आए, ततो देखा उनका एक साथ गायब है।
Advertisement

नदी में गायब लड़के का नाम विवेकानंद रोड के सागर वासफर बताया जा रहा। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़को का समूह गहरे पानी की ओर बढ़ गए थे। इसी समय सागर डूबने लगा।
उसके एक दोस्त ने मदद के लिए आवाज भी लगाईं, लेकिन तब ता बहुत देर हो चुकी थी। तेज धारा में वह बह गया। इस बीच लापता लड़के के परिजन खबर पाकर नदी किनारे पहुंचे। लड़का जब नहीं मिला, तो उसके माता-पिता समेत उसका परिवार रोने-बिलखने लगा।


