Tuesday, September 8, 2026

असम में आयोजित होने वाली एडीआरई (ADRE) परीक्षा के अभ्यर्थियों के सुविधार्थ पूसी. रेलवे द्वारा 06 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों’ का परिचालन किया जाएगा

 

पूसी रेलवे ने असम में 29 सितंबर, 2024 को आयोजित होने वाली असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 06 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों का परिचालन निम्नलिखित विवरण के अनुसार किया जाएगा

  • ट्रेन संख्या 05111 (अलीपुरद्वार – कामाख्या) 28 सितंबर, 2024 को अलीपुरद्वार से 20:10 बजे रवाना होकर अगले दिन कामाख्या 04:00 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05112 (कामाख्या – अलीपुरद्वार) 29 सितंबर, 2024 को कामाख्या से 15:00 बजे रवाना होकर उसी दिन अलीपुरद्वार 22:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05113 (अलीपुरद्वार – गुवाहाटी) 28 सितंबर, 2024 को अलीपुरद्वार से 17:00 बजे रवाना होकर अगले दिन गुवाहाटी 05:00 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05114 (गुवाहाटी – अलीपुरद्वार) 29 सितंबर, 2024 को गुवाहाटी से 15:50 बजे रवाना होकर अगले दिन अलीपुरद्वार 03:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05115 (हैलाकांदी – सिलचर) 29 सितंबर, 2024 को हैलाकांदी से 05:00 बजे रवाना होकर उसी दिन सिलचर 07:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05116 (सिलचर – हैलाकांदी) 29 सितंबर, 2024 को सिलचर से 15:30 बजे रवाना होकर उसी दिन हैलाकांदी 17:40 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05125 (मरियानी – नारंगी) 28 सितंबर, 2024 को मरियानी से 15:35 बजे रवाना होकर अगले दिन नारंगी 05:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05126 (नारंगी – मरियानी) 29 सितंबर, 2024 को नारंगी से 15:30 बजे रवाना होकर अगले दिन मरियानी 03:30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05127 (अलीपुरद्वार – न्यू बोंगाईगांव  ) 28 सितंबर, 2024 को अलीपुरद्वार से 12:00 बजे रवाना होकर उसी दिन न्यू बोंगाईगांव 18:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05128 (न्यू बोंगाईगांव – अलीपुरद्वार) 29 सितंबर, 2024 को न्यू बोंगाईगांव से 17:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अलीपुरद्वार 00:40 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05129 (हयबरगांव – गुवाहाटी) 28 सितंबर, 2024 को हयबरगांव से 14:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन गुवाहाटी 18:00 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05130 (गुवाहाटी – हयबरगांव) 29 सितंबर, 2024 को गुवाहाटी से 15:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन हयबरगांव 20:00 बजे पहुंचेगी।

Advertisement

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूसी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

Yogesh Dubey 

Popular Articles