Saturday, April 12, 2025

साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए सीनियर प्रो. सुशील कुमार शर्मा  

 

मिज़ोरम कें विश्वविश्वविद्यालय, आईजोल (मिज़ोरम) के हिंदी विभाग के सीनियर प्रो. (लेवल-15) एवं  मध्यकालीन हिंदी साहित्य के  मर्मज्ञ प्रो.सुशील कुमार शर्मा को साहित्य भूषण सम्मान से विभूषित किया गया। प्रो. शर्मा को  यह सम्मान वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा और साहित्य  में उत्कृष्ट अवदान हेतु प्रदान किया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि वह वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा एवं साहित्य के उन्नयन हेतु पूर्णत:समर्पित हैं। वह हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक भी हैं| यह भारत के हिंदी जगत लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि हेतु विश्वविद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Popular Articles