Monday, September 7, 2026

कछार पुलिस ने एक करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किया, एक बंदी 

कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप की 8640 बोतलें और 2 (दो) किलो संदिग्ध गांजा बरामद

नशीले मादक पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। ताजा घटनक्रम में पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किया। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी दी।

19 जनवरी की रात को कलाइन पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दिगरखाल टोल गेट पर मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुवाहाटी से आ रही और आइजोल जाने वाली एक टाटा डि वाहन (एमजेड 01जेड-8256 ), को रोका गया और गहन तलाशी के दौरान 72 कार्टून जिसमें कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप की 8640 बोतलें और 2 (दो) किलो संदिग्ध गांजा बरामद किया गया।

बरामद मादक पदार्थों और उपयोग की गई वाहन सहित जब्त कर लिया गया। इस संबंध में मिजोरम, आइजल के एक व्यक्ति जॉयलालदान थंगा (38) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत ब्लैक मार्केट में लगभग 1(एक) करोड़ है। मामले की आगे जांच जारी है।

Popular Articles