वरिष्ठ समाजसेवी बिमल बजाज अध्यक्ष और हिंदी सेवी बिनोद कुमार महासचिव के रूप में नियुक्त किए
मेघालय की राजधानी शिलोंग में “पूर्वांचल साहित्य परिषद” (पीएसपी) नामक संस्था का पुनर्गठन हुआ है। मेघालय सरकार में मंत्री ए. एल हेक बतौर चेयरमैन होंगे। वरिष्ठ समाजसेवी बिमल बजाज अध्यक्ष और हिंदी सेवी बिनोद कुमार महासचिव के रूप में नियुक्त किए।
कार्यकारिणी समिति में दो उपाध्यक्ष श्रीमती आशा पुरकायस्थ, डॉ. आलोक सिंह, तीन सहायक सचिव बनाए गए, जिनमें संजय साह, भगत सिंह व योगेश दुबे का नाम शामिल है। राम उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
आजीवन सदस्य के रूप में एससी झा कुमार, श्रीमती शैल पुत्री साहित्य, गाजियाबाद, दिलीप दत्ता, श्रीमती संगीता शर्मा, डॉ. सुशील चौधरी, सलिल गरवाल, पद्मश्री सिल्वी पासाह, श्रीमती दया शर्मा जबकि कार्यकारिणी सदस्य सूची में डॉ. अनीता पंडा, फाल्गुनी चक्रवर्ती, जेएस ड्खार, प्रो. स्ट्रेमलेट ड्खार, हेम जोशी, सागर सापकोटा, सुमर सींग सविआन, स्वपन कुमार भावल, बिकास मारबानियांग, श्रीमती चंदा सुनार, विशाल झलकूर के नाम को शामिल किया गया है।
समिति पूर्वोत्तर क्षेत्र के साहित्य के प्रचार – प्रसार और हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओँ के बीच सेतु बनाने पर जोर देगी। अपितु साहित्य ही नहीं शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी काम करने की उनकी योजना है।