Tuesday, April 22, 2025

सिलचर में तीन कुख्यात चोर गिरफ्तार, कीमती गहने और वाहन जब्त

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

कछार पुलिस ने चोरों की धर पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन कुख्यात चोरों को दबोचा गया। उनके पास से गहने और दोपहिया वाहन जब्त किए गए। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने अभियान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सिलचर पुलिस स्टेशन की  विशेष टीम ने तीन पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान शारुक उद्दीन मजूमदार (23), सबिर अहमद लस्कर (49), शिपू मजूमदार (35) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से उल्लिखित सामान बरामद किया गया, जिनमें 2(दो) संदिग्ध दोपहिया वाहन, 2 (दो) सोने की चेन व लॉकेट और एक जोड़ी सोने की बाली शामिल है।

इस संबंध में सिलचर पुलिस स्टेशन ने ( केस संख्या 65/25 यू/एस 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत ) मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा, उक्त गिरोह के अन्य सह-आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है, जो जिले के अन्य हिस्सों से भी नेटवर्क संचालित कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अपराध मुक्त करने की दिशा में अभियान जारी रखा गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चोर समूह पलक झपकते ही गहनों पर हाथ की सफाई में माहिर है। गिरोह के मुखिया और अन्य सदस्यों की धर -पकड़ के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Popular Articles