Photo
असम सरकार के बजट 2025 पर एक प्री -बजट डिस्कशन का आयोजन किया गया। कछार भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित उक्त बैठक में पार्टी के अध्यक्ष रूपम साहा, विधायक दीपायन चक्रवर्ती सहित कई बड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों, उद्यमियों, प्रतिष्ठित नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिए।
बजट 2025 पर अपने सुझाव व्यक्त किए। उल्लेखनीय है असम प्रदेश में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में सरकार चल रही। श्रीमती अजंता नेओग राज्य की वित्त मंत्री है।
मृदुल मजूमदार, अंशु राय, कमलेश सिंह, महाबीर प्रसाद जैन, ईश्वर भाई उभाड़िया, मूलचंद वैद, अवधेश कुमार सिंह सहित तमाम प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। बजट कैसा हो इस बारे में बहुमूल्य इनपुट और सुझाव प्रस्तुत किए।