पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपम साहा ने किया ऐलान
कछार भाजपा ने मंगलवार को अपने कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष रूपम साहा के नेतृत्व में आखिर किन नेताओं को समिति में तरजीह दिया गया है, उनके चेहरे सामने कर दिए गए हैं। समिति में पुराने नेताओं का पूरा ख्याल रखा है।
यह दावा किया गया है कि पार्टी के लिए लंबे समय से समर्पित नेताओं के भावनाओं को सम्मान किया गया है। अधिकांश युवाओं को अवसर दिया गया है। अमिताभ राय और गोपाल कांति राय को महासचिव बनाया गया है। संजय कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चाय जनगोष्ठी से परेश तांती को सचिव पद से नवाजा गया है।
छह उपाध्यक्ष, छह सचिव बनाए गए हैं। 66 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष सह कुल 17 पदाधिकारी होंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष साहा ने कहा कि उन्हें आशा है कि सभी पदाधिकारी दल को मज़बूती प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कल पूर्णांक समिति की घोषणा करेंगे।
