Sunday, September 6, 2026

शादीशुदा महिला के इश्क में फंसा बिहार का युवक, असम पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

Photo 

जिला के बरारी प्रखंड में गुरुवार को प्यार में धोखा और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामला नगर पंचायत बरारी के टाली मुस्लिम टोले का है। यहां 21 वर्षीय युवक मोहम्मद तौफीक को एक महिला ने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला ने खुद को अविवाहित बताकर युवक से तीन साल तक प्यार किया और फिर कटिहार पहुंचकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे, लेकिन सच्चाई कुछ और थी।

बताया गया कि पांच जनवरी को महिला दिलसही बेगम (26) असम से कटिहार आ गई और तौफीक के घर पर रहने लगी, लेकिन ढाई महीने बाद मंगलवार देर रात असम पुलिस कटिहार पुलिस के साथ गांव में पहुंच गई। प्रेमिका के पहले पति ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसे लेने आई। पुलिस को देखते ही प्रेमी युगल घबरा गए और घर से भागकर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव के घर शरण ले ली।

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका ने दावा किया कि वह शादीशुदा नहीं है और उसे जबरदस्ती उसके कथित पति के पास भेजा जा रहा है। उसने गुहार लगाई कि उसे तौफीक के साथ रहने दिया जाए, लेकिन असम पुलिस के पास उसके शादीशुदा होने के पूरे सबूत थे। ग्रामीणों ने स्थिति को देखते हुए गांव की बहू की और बेटी की तरह दिलसही को पुलिस के साथ विदा कर दिया.अब युवक तौफीक जिसने तीन साल तक दिलसही को अपनी प्रेमिका और फिर पत्नी की तरह माना, उसकी असलियत जानकर सदमे में है।

उसने अपनी पत्नी को जाते वक्त रोकने की कोशिश की, मगर कानून के सामने बेबस था। दोनों एक-दूसरे से लिपटकर खूब रोए, लेकिन अंततः दिलसही को उसके पहले पति के पास भेज दिया गया। इस पूरे प्रकरण के बाद गांव में इस प्रेम कहानी की खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे प्यार में धोखा और कानून का उल्लंघन मान रहे हैं। तौफीक के परिवार वाले भी इस घटना से आहत हैं, लेकिन कानून का पालन करते हुए उन्होंने पुलिस को सहयोग किया। वहीं, तौफीक अब अपने इस टूटे रिश्ते को भुलाने की कोशिश कर रहा है। Source ABP News.

Popular Articles