Photo
लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के देवान चाय बागान में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। बागान के लोगों, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी धर्म के प्रति उत्साहजनक रहा। गत 17 मार्च भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ आरंभ हुआ था।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा – पाठ, भजन और प्रवचन के साथ आज हवन के साथ आयोजित महायज्ञ संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गांव वासियों द्वारा इस महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि और आदिवासी महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। तीन दिन चले इस महायज्ञ में इलाके लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रतिदिन महाप्रसाद का आयोजन किया गया।शांतिकुंज हरिद्वार, पूर्वोत्तर प्रान्त के आचार्य गिरिधारी मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक गांव, चाय बागानों में होना चाहिए, जिससे लोगों में भक्ति भाव का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि यज्ञ और पूजा पाठ से लोगों में एकता, भक्ति और सुख समृद्धि का लाभ मिलता है। उनके अनुसार इस महायज्ञ में लोगों की भागीदारी संतोष जनक रही। अगर इसी प्रकार का जागरूकता भारतवर्ष के हर कोने तक पहुंच जाती है तो भारत समृद्धशाली देश के रूप में नजर आएगा।
चंद्रशेखर ग्वाला


