जब्त याबा टेबलेट, स्वतंत्र गवाहों और अभियान दल के साथ कछार पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता
सिलचर। प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस टीम ने 20 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त की हैं। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया।
जिले के धोलाई थाना अंतर्गत असम – मिजोरम सीमा क्षेत्र में स्थित राज गोविंदपुर में मो• दिल बहार के आवास से 66,000 याबा टेबलेट बरामद की गईं। फॉल सीलिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था।
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ और फेसबुक पर अपने पोस्ट में असम पुलिस की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने बताया कि सभी औपचारिकताओं के बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। मो• दिल बहार फरार है। तलाश की जा रही है।
जब्त मादक पदार्थ का ड्रग डिटेक्शन किट (डीडीके) द्वारा परीक्षण किया गया है, जिसके परिणाम सकारात्मक आए हैं । मादक पदार्थ पड़ोसी राज्य से आया था और कछार जिले से दूसरे राज्य में जाना था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में जो भी जुड़ा होगा उसकी धर पकड़ की जाएगी।


