Photo
भाजपा मंगलवार को सिलचर में कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा का पुतला फूंका। इसके पूर्व जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा, महासचिव अमिताभ राय, गोपाल राय समेत पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

पार्टी कार्यालय से कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा का पुतला लेकर विभिन्न नारे लगाते और प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे और सिलचर स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष रूपम साहा, अमिताभ राय समेत विभिन्न नेताओं ने कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा को पद से निष्कासित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।भाजपा का आरोप है कि नूरुल हुदा ने विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. नुमाल मोमिन पर सदन के बाहर हमला किया था, बस इसी के विरोध में उनका आंदोलन है।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा का पुतला फूंका। पुलिस द्वारा पुतला फूंकने के समय पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं रोका, तो उनके साथ मामूली झड़प हो गई। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रही।


