Sunday, September 6, 2026

पहलगाम आतंकी हमला : आतंकियों ने पूछा नाम, हिंदू होने पर मार दी गोली, पहलगाम हमले पर बोले घायल

File Photo

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने एक बार फिर सैलानियों को निशाना बनाया है। पहलगाम के बायसरन इलाके में दो से तीन की तादाद में आए आतंकवादियों ने सैर-सपाटे के दौरान मैगी खा रहे टूरिस्ट पर फायरिंग करके दहशत फैला दी। आतंकवादियों ने टूरिस्ट का नाम पूछकर अपनी हैवानियत दिखाई।

इस हमले में 12 सैलानी घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है इस हमले में एक टूरिस्ट की मौत की खबर आई है। ज्यादा जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस या प्रशासन के अधिकारिक बयान का इंतजार है। इस आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह ने बात की है। गृह मंत्री अमित शाह अब से कुछ देर में पहलगाम रवाना हो रहे हैं। इस बीच घायलों के नाम की जानकारी सामने आ रही है।

आतंकी हमले में गुजरात के तीन सैलानी और कर्नाटक के दो सैलानी घायल हुए हैं। रीनो पांडेय, डॉक्टर परमेश्वर, बालाचंद्र, बीनो भट्ट, मानिक पटेल का नाम घायलों की सूची में शामिल है। भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। हेलीकॉप्टर से भी सर्च हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हमले में पांच सैलानियों की मौत होने की बात कही है।

अपने एक्स पोस्ट में महबूबा ने लिखा – ‘मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करती हूं, जिसमें दुखद रूप से पांच लोग मारे गए और कई घायल हो गए। ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।’ एजेंसी

Popular Articles