Tuesday, April 29, 2025

प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी, 6.7 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

  • 114 ग्राम हेरोइन और 20,000 याबा टैबलेट जब्त 

प्रतिबंधित नशीली पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। सिलचर में 6.7 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त किया गया है। इस सिलसिले में दो व्यक्तियों की गिरफ़्तारी हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक विशेष इनपुट के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया।

सिलचर बाईपास के पास एक वाहन को रोका गया। पुलिस तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली पदार्थों को बरामद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार 114 ग्राम हेरोइन और 20,000 याबा टैबलेट जब्त किया गया। दो मोबाइल और तस्करी के लिए उपयोग की गई वाहन को भी जब्त किया गया है। कछार पुलिस की इस सफलता के लिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने पीठ थपथपाई है।

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक और एक्स पर इसकी जानकारी भी साझा की है। मालूम हो कि कछार जिला अन्तर्राज्यीय राज्यों, मणिपुर मेघालय और मिजोरम के साथ सीमा साझा करती है। इसके अलावा भारत – बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा भी असम राज्य के इस जिले से लगा हुआ है।

पुलिस एवं सुरक्षा बल हमेशा चौकन्ने रहते हैं। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता कई मर्तबा इस बात का जिक्र किया है कि राज्य के पड़ोसी राज्यों से ड्रग्स की खेप आती है और कछार जिले से होते देश के अन्य राज्यों में ले जाने का प्रयास किया जाता है। चूंकि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का ध्येय नशा मुक्त राज्य करना है।

उनकी पुलिस लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है। इस क्रम में आवश्यक पड़ने पर अन्य सुरक्षा एजेंसियों तथा पड़ोसी राज्यों के साथ  समन्यव स्थापित करने के साथ अभियान को सफल अंजाम देते हैं।

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles