Monday, September 7, 2026

बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु मायुमं ने मारवाड़ी सम्मेलन, टाइटंस, समृदि और उदय शाखा के संयुक्त सहयोग से की सराहनीय पहल 

  • बाढ़ प्रभावितों की मदद हेतु निकली टीम

मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं ) सिलचर द्वारा मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर टाइटन, समृद्धि और उदय शाखा के संयुक्त सहयोग से बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु एक सराहनीय पहल की गई। राहत शिविरों में रह रहे 1000 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य सरकारी बालिका विद्यालय, नरसिंह हायर सेकेंडरी स्कूल एवं नार्मल स्कूल सिलचर में आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में मंडल-I के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश काबरा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज जैन, मारवाड़ी युवा मंच, सिलचर के अध्यक्ष  विवेक जैन, मंत्री  विशाल सांड, पूर्व अध्यक्ष ललित बोथरा, संयोजक धीरज गुलगुलिया एवं सदस्य दिनेश सैन की सक्रिय उपस्थिति रही।

मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल समाज सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण है। मंच इसके पहले भी सामाजिक दायित्वों को निभाता रहा है। कई मौकों पर देखा गया है जब भी प्राकृतिक आपदा आई हो, बाढ़ अथवा अन्य परेशानी मायुमं एवं सहायक इकाइयां पूरी सक्रियता  से मानव सेवा की है।

Popular Articles