Photo
मारवाड़ी युवा मंच सिलचर ने समृद्धि शाखा के संयुक्त सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी को बचाने के लिए एक सराहनीय पहल की ,जिसमें दोनों शाखाओं ने मिलकर कोर्ट परिसर में पौधारोपण किया।
पौधरोपण के दौरान कार्यक्रम में यह ध्येय रहा कि सिर्फ पौधे नहीं लगाए गए, बल्कि उम्मीद बोई गई – हरियाली की, शुद्ध हवा की, और एक बेहतर कल की “प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया, आज हमने उसे थोड़ा सा लौटाया – एक पौधा, एक मुस्कान, एक वादा।” “एक पौधा लगाया, सौ ज़िंदगियों को सहारा मिला।” “धरती मुस्कुराई… क्योंकि हमने उसे थोड़ा हराभरा किया।” “हर पेड़ एक नई सांस, हर सांस एक नई उम्मीद।”

इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र राठी, मंडल I के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश काबरा, शाखा सचिव विशाल सांड कोषाध्यक्ष जैकी मारौठी,पूर्व अध्यक्ष ललित बोथरा, संयोजक सौरव अग्रवाल एवं शाखा सदस्य राजेश पारख,दिनेश सैन,सतीश काबरा, बजरंग बैंग,राजीव भूतोडिया और पवन झवर की उपस्थिति रही आज के प्रोग्राम की सबसे सुंदर बात यह रही है कि छोटे बच्चों ने भी अपनी सहभागिता निभाकर इस आयोजन को और अधिक रोचक बना दिया।


