Sunday, June 22, 2025

पुण्यतिथि पर याद किए गए जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा, बराक चाय श्रमिक यूनियन ने तस्वीर पर चढ़ाए फूल

  • उनके आदर्शों का अनुसरण करने पर बल 

महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया गया।

NEWS VIDEO

स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की तस्वीर पर फूल चढ़ाए गए। एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया और अनुसरण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी महासचिव राजदीप ग्वाला, सहायक महासचिव रवि नूनिया व बाबुल नारायण कानू, सचिव सुरेश बड़ाइक, संयुक्त सचिव दुर्गेश कुर्मी, कार्यालय सचिव गिरिजा मोहन ग्वाला, कार्यालय कर्मी पीयूष कांति नाथ, उषा सिंह, मधुमिता पाटवा, नंद किशोर तिवारी, सुभाष बागड़ी, जीशु देव, विशुद्धानंद महतो, रूपा सिंह, शिवचरण रविदास के अलावा आयोजक दिलीप सिंह छत्री, दीपक उपाध्याय, डोलू चाय बागान के अलावा डोलू, मयनागढ़, लालबाग, मुरलीधर बागान पंचायतों के कार्यकारिणी सदस्य व श्रमिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महासचिव राजदीप ग्वाला ने अपने भाषण में बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन के अन्य उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यूनियन ले सह महासचिव रवि नूनिया ने इसकी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles