Thursday, October 22, 2026

कृत्रिम बाढ़ समस्या को कम करने पर बल, टाउन खाल नाले की सफाई शुरू 

  • सफाई होने के बाद 70 प्रतिशत कृत्रिम बाढ़ से निजात मिलने की आशा

सिलचर शहर में कृत्रिम बाढ़ के कई कारण हो सकते हैं, नालों का जाम रहना और जल निकासी पर ध्यान न दिए जाने से समस्या बनी रहती है। इस दिशा में अब कदम उठाया जा रहा है।

NEWS VIDEO

नालों की सफाई की जा रही है। सिलचर के आश्रम रोड स्थित टाउन खाल नालों की सफाई करने का अभियान चलाया गया। म्युनिस्पल बोर्ड और जिला प्रशासन के प्रयास से जेसीबी से दिन भर नाले की सफाई का काम हुआ। मालूम हो कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के बाद शहर के कई  इलाकों में जलभराव हो गया था। स्थिति दयनीय हो गई थी। ऐसे में कृत्रिम बाढ़ से शहर को निजात कैसे मिले इसपर फोकस किया जा रहा है।

स्थानीय विधायक दीपायन चक्रवर्ती भी अपने स्तर पर लगे हुए है। लोंगई खाल, रंगीर  खाल की सफाई हो गई है, अब टाउन खाल नाले की सफाई की जा रही।  भाजपा नेता राजेश दास और अरोबिन्दु दास ने इसकी जानकारी दी। इन लोगों ने बताया कि सिलचर विधायक, जिला प्रशासन, म्युनिसिपल बोर्ड के प्रयास से टाउन खाल नाले की सफाई शुरू हो गई है। सफाई अभियान में नौका भी लगाया जाएगा। सफाई अभियान में वर्करों को लगाया जाएगा, ताकि सफाई का काम जल्द संपन्न हो।

मशीन की मदद से खनन कर कचरे को बाहर किया जाएगा। नाले में प्लास्टिक कचरे भरे पड़े है। बड़े – बड़े खासपुत से जंगल जैसा बन गया है। इनलोगों को आशा है कि सफाई होने के बाद 70 प्रतिशत कृत्रिम बाढ़ से निजात मिल जाएगी। बरसात का पानी इस नाले के जरिए आगे घाघरा में चला जाएगा।

Popular Articles