Friday, June 20, 2025

डबल इंजन की सरकार में असम में हो रहा तेजी से विकास, बराक घाटी की बदली तस्वीर : मंत्री कौशिक राय 

  •  बराक घाटी विकास विभाग को मुख्यमंत्री का विशेष परामर्श 

मंत्री कौशिक राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में असम में विकास गति में तेजी आई है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष और राज्य में, 9 वर्ष, डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली ( पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पांच वर्ष शामिल है ) सरकार में असम की जनता ने सही मायने में हो रहे विकास को महसूस किया है।

NEWS VIDEO

कछार भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कई प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कौशिक राय बराक घाटी विकास विभाग मामलों के भी मंत्री है। उन्होंने बराक घाटी क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सड़क कनेक्टिविटी पर विभिन्न परियोजनाओं के बारे जानकारी साझा की। क्षेत्र में चार लेन का सड़क का काम चल रहा। सिलचर – सौराष्ट्र ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर ( महासड़क ) परियोजना का उल्लेख किया।

NEWS VIDEO

कहा इस राजमार्ग के निर्माण हेत पर्याप्त राशि मिली है। 2026 में जनवरी महीने इस परियोजना का काम संपन्न हो जाएगा, यह आशा व्यक्त की। सिलचर को देश अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए कई योजनाओं पर फोकस किया गया है, जिसमें भारतमाला तहत सिलचर – भैरंटी, सिलचर – जिरीबाम, सिलचर – चोराईबाड़ी परियोजना शामिल है। काम बहुत आगे बढ़ा है। बराक नदी पर कई सेतु बने और बन रहे। केंद्र सरकार के सहयोग से शिलोंग ( बड़ापानी ) पंचग्राम तक एक्सप्रेस कॉरिडोर के रूप में एक बड़ा उपहार मिला है।

जल्द इसका काम आरंभ होगा। एक नए एयरपोर्ट बनाने की कल्पना भी पूरा होगा। असममाला के तहत भी कई योजनाओं को आरंभ किया गया है। असम में पहले सात मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज बढ़कर 13 हो गया। असम में 9 कैंसर केयर सेंटर का काम हो रहा। श्रीभूमि, रामकृष्ण नगर में मेडिकल कॉलेज का काम शुरू हुआ, हैलाकांदी में भी खोलने का विचार हो रहा। कैंसर केयर सेंटर भी बना है।

बराक घाटी के तीनों जिलों के सिविल अस्पताल को उन्नत किया जाएगा। बराक घाटी विभाग मंत्रालय की हुई बैठक के बारे में भी जानकारी साझा की। मंत्री कौशिक राय ने बताया कि बिहू और झुमुर नृत्य के बाद अब धामाइल नृत्य का भी आयोजन करने पर विचार किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा एवं डोनर राज्यमंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार, सांसद परिमल शुक्लवैद, कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा और विधायक निहार रंजन दास उपस्थित थे।

नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धि को गिनाए गए। मंत्री कौशिक राय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक विशेष बैठक में बराक घाटी विकास विभाग को कुछ परामर्श दिए हैं, जिसके बारे में जानकारी दी। कोलकाता, दिल्ली बराक भवन बनाने सहित सिविल अस्पतालों ने बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हो इस संबंध में कदम उठाने की सलाह दी है।

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles