Friday, April 24, 2026

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ पहुंचे सिलचर, प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत, पिता कबिन्द्र पुरकायस्थ बेटे को देख हुए भावुक

  • भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन

भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ के सिलचर में प्रथम आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुरकायस्थ का कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों का हार पहनाकर और अंग वस्त्र ओढ़ाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राज्यसभा सांसद मां कांचाकांति मंदिर में पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद लिए।

VIDEO 

मधुरा प्वाइंट्स पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। सिलचर शहर में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। बाइक रैली हुई। पुरकायस्थ ने शिलांगपट्टी स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा और गांधी बाग़ में भाषा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रणाम किया। वहीं कछार भाजपा मुख्यालय में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला और अंग वस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपम साहा, विधायक दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम, पूर्व विधायक दिलीप पाल, किशोर नाथ, वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, जिला महासचिव अमिताभ राय, गोपाल राय सह भाजयुमो, महिला मोर्चा सहित अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, पीएम और मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगे। इस दौरान कणाद पुरकायस्थ मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि विकास के लिए समर्पित है। बराक घाटी के लिए वह अपने स्तर और अधिकार क्षेत्र में योगदान दे सकते उसके लिए तत्पर रहेंगे।

VIDEO 

ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना 2026 के जनवरी पूर्ण होने वाला, शिलोंग बड़ापानी से बराक घाटी के पंचग्राम तक एक्सप्रेसवे कॉरिडोर बन रहा। बराक घाटी में जहाँ भी उनकी आवश्यकता होगी वह प्रस्तुत रहेंगे। बराक घाटी के अंदर विकास, रोजगार सृजन और उद्योग के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई। वहीं भाजपा जिला समिति द्वारा आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि एक चीज उन्होंने समझ लिया, काम करते रहें , संगठन में जो भी जिम्मेदारी मिले ईमानदारी से करते रहें, एक न एक दिन पार्टी इसका सम्मान देती है।

VIDEO 

कई समय वह निराश हुए, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति देने का काम किया। पार्टी और बराक घाटी को प्राथमिकता देंगे। कणाद पार्टी कार्यालय से जब अपने निवास मकान पहुंचे तो पिता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कबिन्द्र पुरकायस्थ भावुक हो गए। पुत्र कणाद को गले लगाया और आशीर्वाद दिया। अस्वस्थ अधिक होने की वजह से उठने और बोलने में तकलीफ हो रही थी, बावजूद वह पुत्र के राज्यसभा बनने पर खुश दिखाई दिए। इसके पूर्व काकी गीता पुरकायस्थ, पत्नी तारामनी, बेटी मंजूषा ने जोरदार स्वागत किया, मिठाई खिलाई। केक भी काटे गए।

योगेश दुबे

Popular Articles