Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री हिमंत पर बोतल फेंके जाने के मामले में आक्सा ने एपीसीसी प्रमुख गौरव गोगोई को घेरा, माफी न मांगने पर बराक घाटी में प्रवेश का करेंगे विरोध

बोले, लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर असम में कट्टरपंथी आंदोलन चल रहा

ऑल कछार करीमगंज हैलाकांदी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ( आक्सा) ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के काफिले पर बोतल फेंके जाने की घटना की तीव्र निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

NEWS VIDEO

आक्सा के मुख्य सलाहकार रूपम नंदी पुरकायस्थ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को भी घेरा और जमकर बखिया उधेड़ी। कहा, गोलाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते है। उन्होंने एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई के बराक घाटी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

आक्सा के मुख्य सलाहकार और भाजपा कार्यकर्ता रूपम नंदी पुरकायस्थ ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर असम में कट्टरपंथी आंदोलन चल रहा है। गौरव गोगोई अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे हैं। छात्र संगठन नेता ने कहा की गौरव गोगोई जब तक सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगते है, तब तक बराक घाटी में उनके प्रवेश का विरोध करेंगे।

उन्होंने मांग की कि हर हमलावर की पहचान राष्ट्रीय कलंक के रूप में की जाए और गोलाघाट हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाए। पुरकायस्थ ने कहा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले पर बोतल फेंके गए। बोतल के जगह कुछ और फेंके जाते तो क्या होता।

Popular Articles