Monday, September 7, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में पूर्व श्रमिक नेता स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई

  • उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

बुधवार, 9 जुलाई को बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बराक घाटी के एक प्रमुख श्रमिक नेता, उधारबंद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक, 1971 में निर्विरोध विधायक चुने गए और असम सरकार में कुशल मंत्री रहे स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में साधारण संपादक राजदीप ग्वाला, सह साधारण संपादक बाबुल नारायण कानू, संपादक सुरेश बोडाइक ने समाज के प्रति सिंह के योगदान के बारे में बताया। कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संयुक्त महासचिव रवि नूनिया, सह संपादक  दुर्गेश कुर्मी, जीसु देव, प्रणब आचार्य, शिवचरण रविदास, शंकु बाक्ति, श्यामल री, संजीव री, अमल कर्मकार, राजदीप साहा, रोहित मुड़ा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एक मिनट मौन रख शान्ति व सद्गति कामना की गई। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी यूनियन के संयुक्त महासचिव रवि नुनिया ने इसकी जानकारी दी।

Popular Articles