फाइल फोटो
- विद्यार्थियों से विभिन्न विवरण उपलब्ध कराने हेतु किया गया अनुरोध
बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बराक घाटी के मेधावी विद्यार्थियों को दिनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा असम विश्वविद्यालय के 2024 वर्ष में एम.ए हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त हिन्दी भाषी विद्यार्थी को अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विद्यार्थियों से निम्नलिखित विवरण लिए जा रहें है, जिसमें विद्यार्थियों से उनके नाम, पिता / अभिभावक के नाम, पता, मोबाइल नम्बर, प्राप्तांक अंक प्रतिशत, विद्यालय के नाम सहित अंकपत्र (मार्कशीट) व छबि (फोटोग्रॉफ) आगामी 25 जुलाई 2025 तक भेजने के लिए अनुरोध किया गया है।
- बराकघाटी के विद्यालय/महाविद्यालय से वर्ष 2025 ई. के माध्यमिक/उच्च माध्यमिक परीक्षा में असम राज्य विद्यालय शिक्षा परिषद (एएसएसईबी) में 75 प्रतिशत सीबीएसई में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थी।
- असम विश्वविद्यालय से 2024 वर्ष में हिन्दी विषय को लेकर स्नातकोत्तर (एम.ए) परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थी।
- असम विश्वविद्यालय से 2024 वर्ष में स्नातकोत्तर (एमए/एमएससी/एमकाम आदि) परीक्षा में किसी भी विषय में प्रथम स्थानाधिकारी विद्यार्थी।
- असम विश्वविद्यालय के 2024 वर्ष में एम.ए हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त हिन्दी भाषी विद्यार्थी को अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- बराक घाटी के 2025 में असम राज्य विद्यालय शिक्षा परिषद (एएसएसईबी) द्वारा आयोजित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा में हिन्दी विषय में 80 प्रतिशत तथा सीबीएसई में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थी।
- असम विश्वविद्यालय से 2024 में स्नातकोत्तर (एमए) परीक्षा में हिन्दी विषय लेकर प्रथम स्थानाधिकारी विद्यार्थी।
कन्हैयालाल सिंगोदिया (समारोह संयोजक)
मो-9435071489
बाबुल नारायण कानु (सह संयोजक)
मो-9401133870
दुर्गेश कुर्मी (सह संयोजक)
मो-6000421923
बंशीलाल भाटी (सह संयोजक)
मो-9435071475
युगल किशोर त्रिपाठी (सह संयोजक)
मो-9954050222
बिन्दु सिंह (सह संयोजक)
मो-9401274356
कमला सोनार (सह संयोजक)
मो-94353 82772
सविता जायसवाल (सह संयोजक)
मो-88766 20232
किरण त्रिपाठी (सह संयोजक)
मो-7002620773
अमरनाथ सिंह (सह संयोजक)
मो-9435173805
राजन कुँवर (सह संयोजक)
मो-9435722432
मूलचंद वैद (कार्यकारी अध्यक्ष)


