- वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त कक्ष में 99 साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखा गया था
प्रतिबंधित मादक पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में कछार पुलिस ने 6.22 करोड़ मूल्य के 1.22 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है।
NEWS VIDEO
वाहन के अंदर बनाए गए गुप्त कक्ष में 99 साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखा गया था। इस सिलसिले में मणिपुर, चुराचंदपुर के एक महिला सहित दो लोग पकड़े गए हैं। कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने बताया किएक विशेष इनपुट पर गठित एक विशेष टीम ने अभियान चलाया।

धोलाई थाना अंतर्गत सप्तग्राम में मणिपुर, चुराचांदपुर से आ रहे एक वाहन ( एम एन 01 एएस 1591) को रोका गया और तलाशी ली गई। वाहन के अंदर एक गुप्त कक्ष बनाया गया था, जिसमें मादक पदार्थ की खेप बरामद की गई। इस सिलसिले में पुलिस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है, उनकी पहचान माइकल लैरेमरूट और मेरिना नैटिनफाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मादक पदार्थ मणिपुर के चुराचांदपुर से अवैध रूप से लाया गया था।

मामले की आगे की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन पहले यह वाहन मणिपुर से रवाना हुआ था। कछार जिले से होते हुए देश के अन्य राज्यों में मादक पदार्थ की खेप पहुंचाया जाना था, लेकिन उसके पूर्व पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।


