Saturday, April 18, 2026

टी ट्राइब एसोसिएशन, हैलाकांदी का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से अपील, बराक घाटी में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हो कार्रवाई,चाय बागानों में भूमि की सुरक्षा एवं चाय जनजातियों को संरक्षित करने की मांग तेज

  • मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन 

टी ट्राइब एसोसिएशन, हैलाकांदी ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा एक ज्ञापन भेजकर बराक घाटी में भी अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

NEWS VIDEO

एसोसिएशन के नेता मूंगालाल बिन द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के नेतृत्व में असम में चल रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बेदखली अभियान का समर्थन किया गया। उनके साथ विष्णु हजाम, गौतम रविदास, कुशल रविदास, दीपक सिंह, प्रेम बिन, संजीत राजवर भी थे। कहा गया इस तरह के अभियान बराक घाटी में भी आवश्यक बताया। असम में सरकारी संरक्षित भूमि और वन क्षेत्रों पर अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण राज्य के मूल निवासियों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

इन भूमियों पर, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में, अवैध रूप से लोगों के बड़े पैमाने पर कब्जा था। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में , असम सरकार ने कानूनी प्रक्रियाओं पर आधारित एक सशक्त बेदखली अभियान शुरू किया है – एक ऐसी पहल का पूरा समर्थन प्राप्त है। एसोसिएशन बराक घाटी में भी बेदखली की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। खास लैंड पर उपद्रवियों ने विभिन्न प्रकार की अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया है।

चाय बागानों में भूमि की सुरक्षा एवं चाय जनजातियों को संरक्षित करने पर ध्यान देने की बात को आगे बढ़ाया गया। टी ट्राइब एसोसिएशन, हैलाकांदी ने मुख्यमंत्री से इस क्षेत्र के सेरीस्पोर – साहिदुल नगर के मामले पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की, क्योंकि कई अवैध अतिक्रमणकारी सरकारी भूमि पर कब्जा करके रह रहे हैं।

कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी असम राज्य कार्यकारिणी सदस्य सैकत दत्ता चौधरी ने सेरीस्पोर – साहिदुल नगर की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जाधारियों को बेदखल करने और स्थानीय चाय जनजातियों के पुनर्वास और भूमि की सुरक्षा के लिए एक बयान दिया था। एसोसिएशन ने सैकत दत्ता चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए ध्यान आकर्षित करने की मांग की।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा से क्षेत्र के लोगों के व्यापक हित में उपरोक्त क्षेत्रों के इन अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शीघ्र ही उचित और कठोर कार्रवाई और स्थानीय मूल निवासियों की सहायता करने की आशा है। चाय बागानों में और तेजी से समुचित विकास करने की भी मांग को आगे बढ़ाया।

Popular Articles