- चिरीपुर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
- संयोजक के रूप में कला डागा एवं खुशबू राठी ने विषेश भूमिका निभाई
सिलचर। सोमवार को अधिकमास के पावन अवसर पर सिलचर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा चिरीपुर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में मंडल की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पुण्य कार्य के संयोजक के रूप में कला डागा एवं खुशबू राठी ने विषेश भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष सुधा मुंद्रा एवं सचिव मुदिता राठी की गरिमामय उपस्थिति भी रही। सभी सदस्यों ने सेवा भावना के साथ जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाकर अधिकमास के महत्व को सार्थक किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष देखने को मिला। माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सभी ने सराहना की।


