Saturday, April 18, 2026

सिलचर : सोने के तीन बिस्कुट के साथ मणिपुर का एक नागरिक गिरफ्तार

  • आईएसबीटी, सिलचर के पास कहीं पहुंचाया जाना था

कछार पुलिस ने सोने के तीन बिस्कुट के साथ मणिपुर, चुराचांदपुर के एक नागरिक को दबोचा है। सोने के बिस्कुट का वजन 439 ग्राम है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 45 लाख है।

VIDEO 

कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक विशेष इनपुट के आधार पर अभियान चलाया गया। सिलचर सदर थाना अंतर्गत  रामनगर बाईपास के पास एक अभियान चलाया गया और लगभग 439 ग्राम वजन के 3 (तीन) संदिग्ध सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मणिपुर चुराचांदपुर के खमनेउ मुनलुआह (32) के रूप में हुई। संदिग्ध सोने के बिस्कुट मणिपुर से लाए गए थे और इन्हें आईएसबीटी, सिलचर के पास कहीं पहुंचाया जाना था। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने बताया कि इस मामले में तह तक जांच की जाएगी, अन्य जो भी जड़ित होगा उसे धर दबोच लिया जाएगा।

Popular Articles